डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 66 वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।

बिहारशरीफ के मोड़ा पचासा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 66 वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव चौधरी अति पिछड़ा दलित संघर्ष मोर्चा के संस्थापक बलराम दास ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 में महू इंदौर मध्यप्रदेश में हुआ था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत रत्न संविधान निर्माता लोकप्रिय भारतीय बहुॅज्ञ विधिवेता अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।

श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। इनकी मृत्यु आज के दिन 6 दिसंबर 1956 को नईदिल्ली में हो गई थी। इस दिन पूरे देश में दुख का माहौल बन गया और सारे देश के मूल निवासी अपने नम आंखों से आंसू बहा रहे थे क्योंकि उनके पिता बीच मझधार में छोड़ कर चले गए थे राजधानी दिल्ली रात के 12:00 बजे थे रात का सन्नाटा और अचानक दिल्ली मुंबई नागपुर में चारों ओर फोन की घंटियां बज उठी राज भवन संसद राष्ट्रपति भवन चुप था हर कोई कशमकश में था शायद कोई बड़ा हादसा घट चुका था किसी बड़े हादसे की आहट हो रही थी तब पूरे देश के मूल निवासियों को पता चला कि अचानक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हमें छोड़कर चले गए जिसके जाने से करोड़ों लोग दुखी भरे आंसुओं से विलाप कर रहे थे देखते ही देखते मुंबई के सारे सड़क भर गई पैर रखने की जगह नहीं बची थी क्योंकि मुंबई में ही अंतिम संस्कार होना था और हुआ भी तथा अंतिम समय में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से इन महान हस्ती को अंतिम विदाई दिए इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलने का संकल्प लिए।इस मौके पर डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद मोहन चौधरी प्रदेश सचिव नंदलाल रविदास मिथिलेश चौहान रामेश्वर चौहान रामाशंकर पासवान बटोरन रविदास अशोक पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

See also  शहर के प्रसिद्ध विद्यालय में शराबबंदी के बावजूद इस बीयर बार नुमा माहौल के लिए जिम्मेदार कौन...

Leave a Comment