न्यूज नालंदा – डीएसपी की अनोखी पहल, शिविर लगाकर हुई खाकी के स्वास्थ्य की जांच… …..

सदर डीएसपी कार्यालय के पास रविवार को मेडिकल कैम्प लगाया गया। डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी की उपस्थिति में कैम्प में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिये गये।
डॉ. अमरेन्द्र कुमार, डॉ. आदिल अहमद खान, डॉ. कुमार गौरव व डॉ. सुमन भारती ने लोगों की जांच की। 105 लोगों की निशुल्क चिकित्सा की गयी, साथ ही अन्य जांच किये गये। उसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को स्वस्थ रहने के गुर बताते हुए उचित खानपान की सलाह दी गयी।

न्यूज नालंदा – डीएसपी की अनोखी पहल, शिविर लगाकर हुई खाकी के स्वास्थ्य की जांच… …..

See also  जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से जुड़े संवेदनशील मामलों की सुनवाई की - Nalanda Darpan - गाँव-जेवार की बात।

Leave a Comment