भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित

IMG 20220728 WA0173 मनीष कुमार/कटिहार।


मनीष कुमार/कटिहार

जिला पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,भाजयुमो अंडमान निकोबार के प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार,विधान पार्षद अशोक अग्रवाल,जिला अध्यक्ष लक्खी महतो, युवा जिला अध्यक्ष सौरभ मालाकार,महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी बीरेंद्र यादव ,प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा,उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, छाया तिवारी,जिला महामंत्री प्रशान्त झा,उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह उपस्थित हुए। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत में संयुक्त मोर्चा की बैठक से की गई जिमसें कटिहार विधानसभा के  सभी सातों मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, कार्यक्रम में भाजपा के पांचों मंडल के मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहें। सातो मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे

IMG 20220626 WA0102 मनीष कुमार/कटिहार।

दूसरे कार्यक्रम के रूप में युवाओं से जनसंवाद और सोशल मीडिया पर युवा मोर्चा के कार्य को लेकर विशेष चर्च की गई। प्रदेश अध्यक्ष अंडमान निकोबार उदय कुमार ने बताया कि पार्टी का प्रान्त से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक जितने बड़े नेता हैं वो युवा मोर्चा से आये हैं… सरकार की तमाम चल रही योजनाओं के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया…और युवाओं को सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं ज्यादा से ज्यादा विस्तार करने का अपील किया।अग्निवीर योजना से युवाओं को कैसे लाभ हो, किस प्रकार युवाओं के लिए सरकार चिन्तित है इसपर उन्होंने विस्तार से बताया।कटिहार विधानसभा में सरकार की चल रही योजनाओं का अवलोकन  प्रदेश अध्यक्ष ने किया साथ ही उन्होंने हवाई अड्डा के वार्ड संख्या 41 में बूथ स्तरीय बैठक में भाग लिया

IMG 20220716 WA0109%20(1) मनीष कुमार/कटिहार।

जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने बताया कि भाजपा के तमाम कार्यक्रमो की सफलता के लिए मोर्चा के योगदान की आवश्यकता है। 29 जुलाई को भी पार्टी का कार्यक्रम होना है जिसे सफल बनाने हेतु उन्होंने कई निर्देश दिए।इस मौके पर मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता उर्फ बबलू, ललित कुमार चौधरी, नेहा किरण, प्रवक्ता संचित वाधवानी,मण्डल अध्यक्ष सन्नी शर्मा ,सुनील शर्मा,विराज सौरभ रिंकू यादव,अंकित यादव,सोनू सिन्हा, जिला प्रवक्तारणजीत मोदी,प्रेम पोद्दार सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  पत्नी के बदले में पति विद्यालय में संभाल रहे हैं जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Leave a Comment