सावन में लग गयी आग गाने पर जमकर थिरकीं प्रदेश भर से आई महिलाएं

सावन में लग गयी आग गाने पर जमकर थिरकीं प्रदेश भर से आई महिलाएं,महिला विकास मंच द्वारा आयोजित था सावन महोत्सव

सावन का महीना महिलाओं के लिए खास होता है। इस सीजन को महिलाएं एक त्योहार के रूप में मनाती है। इसी मौके पर महिला विकास मंच द्वारा रविवार की पटना के कासा पिकोला में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरी-हरी साड़ी व चूड़ियां व पारंपरिक ज्वेलरी में लगभग 300 महिलाओं ने सावन महोत्सव में हिस्सा लिया व खूब नाची गायी। सावन में लग गयी आग गाने बजते ही हॉल में बैठी तमाम महिलाएं थिरकने लगी।

कार्यक्रम के विषय मे महिला विकास मंच की संरक्षक विना मानवी ने बताया कि सावन के महीने में सावन महोत्सव का ये आयोजन हम महिलाओं के लिए बेहद खास है। हमारे लिए ये किसी उत्सव से कम नही है। इसीलिए महिला विकास मंच का पूरा परिवार एक जगह इकट्ठा हुआ और हमने खूब इंजॉय किया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित यूपी व झारखंड से लगभग 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम सलूजा ने कहा नाच-गाना कर सभी ने खूब मनोरंजन किया. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा ने पुरुस्कार वितरण किया ।पटना की अध्यक्ष रानी जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

See also  विद्यालय प्रधान की मनमानी चरम पर ग्रामीणों ने की शिकायत

Leave a Comment