आलिया ने बेटी का नाम रखा Raha, जानें क्या है इसका अर्थ

Desk : लंबे समय से जिस पल का इंतजार हो रहा था वो आ गया। आलिया भट्ट की बेबी गर्ल का नाम अब दुनिया को पता चल गया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी पहली संतान, अपनी नन्हीं परी का नाम चुन के बेहद ख़ास रखा है। अपनी बिटिया नाम जाहिर करते हुए आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। आलिया ने लिखा कि, उनकी बच्ची के लिए यह प्यारा सा नाम किसी और ने नहीं बल्कि उसकी दादी यानी नीतू कपूर ने रखा है। तो आइए आपको बताएं पूरी खबर।

शेयर की प्यारी सी तस्वीर :

शेयर की प्यारी सी तस्वीर : आलिया ने एक धुधंली सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके और रणबीर की गोद में उनकी नन्हीं पारी नज़र आ रही है। रणबीर की गोद में उसकी शक्ल नज़र नहीं आ रही है। हालाँकि रणबीर उसके सर पर रणबीर हाथ फेरते नज़र आ रहे हैं। आलिया ने इस तस्वीर के साथ ही बेटी के नाम की भी जानकारी दी है।

बस अभी-अभी शुरू हुई उनकी लाइफ :

बस अभी-अभी शुरू हुई उनकी लाइफ : इसी के साथ आलिया ने लिखा है, ‘थैंक यू राहा, हमारी फैमिली में जिंदगी भरने के लिए। ऐसा लग रहा है जैसे हमारी लाइफ बस अभी-अभी शुरू हुई हो।’

कमेंट में बरसा प्यार :

कमेंट में बरसा प्यार : आलिया द्वारा पोस्ट जारी करने के बाद उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने खूब जमकर प्यार बरसाया है। इसी साल 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर की शादी हुई थी। शादी के करीब 2 महीने बाद आलिया ने मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद 7 नवंबर को आलिया ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से फैन्स जानना चाह रहे थे कि आलिया और रणबीर अपनी बेटी का नाम आखिर क्या रखेंगे।

See also  आठवड्याच्या पहिल्या दिवशी काय झाला पुणे बाजार समितीच्या शेतमाल दरात बदल ? जाणून घ्या

Leave a Comment