न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में दो की गई जान, जानें घटना…

नूरसराय थाना अंतर्गत पपरनौसा गांव में संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत हो गई। मृतक मनोज साव हैं। परिवार ने बताया कि सुबह में अधेड़ शौच के लिए निकले। लौटने पर उनकी तबियत बिगड़ गई। तब उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए, शव लेकर गांव लौट गया।
इसी तरह, बेन थाना क्षेत्र के बेनिया बिगहा गांव में पुल के नीचे बोल्डर पर गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक राजगीर निवासी श्री यादव के 48 वर्षीय पुत्र अनिल यादव हैं।
परिवार ने बताया कि अधेड़ बेनिया बिगहा बहन के घर आए थे। जहां से वह शहरी गांव स्थित ननिहाल जाने निकलें। उसी दौरान पुल के नीचे बोल्डर पर गिरकर उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में दो की गई जान, जानें घटना…

See also  दरभंगा एयरपोर्ट के अंदर नीलगाय और जंगली सूअर को गोली मारने का आदेश

Leave a Comment