बिहारशरीफ सदर अस्पताल में बनेगा 10 बेड का ICU

नालंदा न्यूज : मिशन 60 डेज कार्यक्रम के तहत विभिन्न चिकित्सीय कार्यों को तेजी से गति दी जाएगी। इस दिशा में विभागीय पहल तेज कर दी गयी है। सरकार की कोशिश है कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को मिशन 60 दिनों की उपलब्धियों की वीसी की माध्यम से समीक्षा की। नालंदा सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से बिहारशरीफ़ सदर अस्पताल आइसीयू का निर्माण किया जायेगा। इसमें 10 बेड की व्यवस्था होगी।

इसका निर्माण सदर अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर किया जाएगा। निर्माण कार्य को मूर्तरूप देने के लिए बुधवार को नालंदा सिविल सर्जन स्थल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मिशन 60 डेज के तहत अब तक किये गये कार्यों का भी जायजा लेंगे। मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रयासरत हैं।

डॉक्टरों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित होगी तो निश्चित रूप से सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि यो कार्य शेष रह गये हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करने का काम किया जायेगा। ताकि रोगियों को बेहतर सेवा मिलेगी।

Nalanda News से जुड़े, ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।

नालंदा रिपोर्टर टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

See also  पुणे बाजार समितीतील भाजीपाला बाजारभाव स्थिर ; पहा आजचे बाजारभाव

Leave a Comment