न्यूज नालंदा – पटना की महिला वार्ड पार्षद ने पुलिस पर लगाया आरोप , जानें घटना…

लहेरी थाना इलाके के रांची रोड में बुधवार को स्कूटी सवार बदमाशों ने कार सवार पटना की महिला वार्ड पार्षद से वाहन की चाबी और सोने के चेन की लूट कर ली। घटना के बाद पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए महिला ने खूब हंगामा किया। वह सरकार की व्यवस्था को कोस रही थीं।
पटना के भूतनाथ रोड के आगमकुआं वार्ड 46 की वार्ड पार्षद पूनम शर्मा ने बताया कि वह नानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बिहारशरीफ आई थी। जहां से वह बुधवार को पटना लौट रही थीं। रांची रोड बस स्टैंड के समीप वे कार से जा रही थी। इसी बीच एक स्कूटी पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगा।

न्यूज नालंदा – पटना की महिला वार्ड पार्षद ने पुलिस पर लगाया आरोप , जानें घटना…

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। कार की टक्कर होने के बाद स्कूटी सवार युवक ने कार का चाभी निकाल लिया। उसी वक्त पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश चाबी लेकर फरार हो गया। चेन छीनने का आरोप गलत है।

See also  गाँव के नजदीक हो रहा नदी कटाव दहशत में लोग

Leave a Comment