निर्माणाधीन पुल के शटरिंग गिरने पर मचा राजनीतिक घमासान,जाप नेताओं ने उठाया कई सवाल

IMG 20220801 WA0006 मनीष कुमार / कटिहार।

मनीष कुमार / कटिहार।

बरारी में पुलिया के सटरिंग ढहने से लगभग एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। बताते चलें समेली प्रखंड के बकिया नया टोला डुम्मर के बीच मुख्यमंत्री संपर्क योजना से बन रहे हैं पुलिया ढलाई के समय ढह जाने से उस पर काम कर रहे हैं लगभग एक दर्जन मजदूर घायल हो गया है, ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण में शुरू से ही अनियमितता बड़ती जा रही थी, पुराने लोहे के पाइप पुल के नीचे लगाया गया था 

IMG 20220727 WA0041 मनीष कुमार / कटिहार।

शायद इसी कारण ढलाई के लोड परते ही पुल निर्माण के दौरान सटरिंग टूट गया। इसी को लेकर जाप नेता राजा सिंह ने निर्माण कार्य पर कई सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार के चारों ओर लूट मची हुई है जनता त्राहिमाम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब बिहार में घंटे भर में ही पुल ध्वस्त हो जाता है उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस निर्माण कार्य का निष्पक्ष तरीके से जांच करते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए।

See also  न्यूज नालंदा – डीएसपी की अनोखी पहल, शिविर लगाकर हुई खाकी के स्वास्थ्य की जांच… …..

Leave a Comment